फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में 27 अक्टूबर को बंद होगा दरबार

Sun, 09 Oct 2016 12:10 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Srinagar secretariat - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार 27 अक्टूबर को बंद हो जाएगा और सात नवंबर को शीतकालीन राजधानी जम्मू में खुलेगा। जीएडी की ओर से शनिवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि पांच दिन वाले दफ्तर 27 को जबकि छह दिन वाले सरकारी विभाग 29 अक्टूबर को बंद होंगे। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि आखिरी कार्य दिवस पर सभी रिकार्ड बक्शे में पैक किया जाना सुनिश्चित कर लिया जाए। 24 अक्टूबर को सभी विभागों की एडवांस पार्टियां रवाना होंगी। इसमें एक गजटेड अधिकारी तथा चार से पांच नान गजटेड कर्मचारी होंगे जो जम्मू में रिकार्ड रिसीव करेंगे।

एसआरटीसी को पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि जम्मू के कर्मचारी 28 व 29 अक्टूबर तथा श्रीनगर के कर्मचारी पांच व छह नवंबर को जम्मू आ सकें। इसके साथ ही रिकार्ड लाने के लिए भी पर्याप्त संख्या में ट्रक का इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन


रिकार्ड से भरे ट्रक 30 अक्टूबर को श्रीनगर से जम्मू के लिए चलेंगे। कानवाय के साथ एक क्रेन, दो खाली बसें तथा दो खाली ट्रकें भी होंगी ताकि वाहनों के खराब होने पर किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

प्रवक्ता के अनुसार कर्मचारियों को 15 हजार रुपये की दर से यात्रा भत्ता मिलेगा। रास्ते में काजीगुंड, बनिहाल, रामसू, रामबन, पत्नीटाप, उधमपुर तथा झज्झर कोटली में हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे।

श्रीनगर के कर्मचारियों को राशन कार्ड जमा करने को कहा गया है। जम्मू में नए सिरे से उनका राशन कार्ड बनेगा। ज्ञात हो कि स्वतंत्रता से पहले से दरबार मूव की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें