फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के दबाव पर दानिश बने आईजी जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट ने अंतिम क्षणों में आईपीएस दानिश राणा को जम्मू आईजी बनाने को मंजूरी दी। गृह विभाग के प्रस्तावित एजेंडे में इस पद के लिए मुकेश सिंह का नाम प्रस्तावित था और दानिश का नाम आईजी (पर्सनल) हेडक्वार्टर के रूप में प्रस्तावित था।
विज्ञापन


पढ़े, दनादन तबादले, निजाम में भारी उलटफेर

सूत्रों की मानें तो उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह के हस्तक्षेप के बाद दानिश को आईजी जम्मू बनाया गया है। राणा का नाम आईजी पर्सनल आने पर निर्मल सिंह ने एतराज जताया।

पढ़े, क्लिक कर जानिए, अधिकारियों के नए विभाग

सूत्रों का कहना है कि गृह विभाग के प्रस्तावित एजेंडे में राणा का नाम आईजी पर्सनल के लिए था, लेकिन उपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उनका नाम आईजी जम्मू के लिए प्रस्तावित किया गया और इस पर कैबिनेट की मुहर भी लगी।
विज्ञापन


पढ़े, मसर्रत विवाद के बाद गृह सचिव को हटाया

आईजी जम्मू के लिए पहले आईजी, कश्मीर, आर्म्ड, मुकेश सिंह का नाम था, लेकिन बाद में उन्हें आईजी पर्सनल लगा दिया। दानिश राणा 1996 आईपीएस बैच के अधिकारी हैं। दानिश की माता गुरबचनो कुमारी पूर्व एमएलसी हैं।

पढ़े, बदले की भावना से काम नहीं करेगी सरकार: अख्तर

वहीं उमर सरकार में महत्वपूर्ण पद पर तैनात आईजीपी, सीआईडी, कश्मीर, बी श्रीनिवासन को अब आईजीपी होमगार्ड लगा दिया गया। वहीं कश्मीर में नियुक्त किए नए आईजीपी एसजेएम जिलानी 1994 के आईपीएस बैच के अधिकारी हैं।

रियाज अहमद एडवोकेट जनरल बने

हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट रियाज अहमद जान को सरकार ने रियासत का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। अधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में नए एडवोकेट जनरल के रूप में रियाज अहमद के नाम पर मुहर लगाई गई।

28 मार्च 2012 को रियाज हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट बनाए गए थे। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि सरकार ने एडवोकेट जनरल बनाने का फैसला किया और कैबिनेट ने रियाज के नाम पर सहमति जताई है।

उमर सरकार ने मोहम्मद इशाक कादरी को वर्ष 2009 में एडवोकेट जनरल बनाया था, लेकिन हाल ही में उन्होेंने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि सरकार ने उन्हें अगला एडवोकेट जनरल बनने तक कार्य संभालने को कहा था।

देवा बने पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन
जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन पद पर अब्दुल लतीफ देवा को नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

इसके साथ ही कैबिनेट ने पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. रेशी डोगरा, पूर्व प्राचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद, सेवानिवृत्त प्रोफेसर इंदु केलम, सेवानिवृत्त आईएएस जीआर भगत तथा सेवानिवृत्त केएएस अफसर मुंशी मुजफ्फर हुसैन को आयोग में सदस्य बनाने को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन

सौजन्य शर्मा बने नगर निगम कमिश्नर

सौजन्य शर्मा को जम्मू नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। वर्तमान निगम कमिश्नर किरण वात्तल को सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है, जहां उन्हें फिलहाल नई नियुक्ति के लिए इंतजार करना होगा। केएएस अफसर सौजन्य शर्मा को पहले सूचना विभाग का प्रमुख बनाया गया था, लेकिन चंद दिनों बाद ही उन्हें वापस सामान्य प्रशासन विभाग में बुला लिया गया था।

तब से शर्मा अगली नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो 1988 बैच के अफसर सौजन्य शर्मा की सरकार के सामने एक अच्छे अफसर की छवि है, जिसके कारण उन्हें नगर निगम कमिश्नर जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा गया। इससे पहले शर्मा ने पर्यटन विभाग के निदेशक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भी निर्वाह किया।

उमर सरकार ने 29 नवंबर, 2014 को सौजन्य शर्मा को पर्यटन विभाग से सूचना विभाग में भेजा गया था, लेकिन कुछ अदालती मामलों के कारण 11 मार्च 2015 को उनका स्थानांतरण आदेश वापस लेकर उन्हें सामान्य प्रशासनिक विभाग में भेज दिया गया था।

हालांकि जानकारों का कहना है कि ऐसे अफसर को सरकार ने कानूनी अड़चनों से बचने के लिए वापस बुलाया था और उम्मीद थी कि उन्हें जल्द कोई बड़ा पद सौंपा जाएगा। खास बात यह है कि लगभग 28 साल के कैरियर के दौरान शर्मा कई सरकारों के कार्यकाल में अपने दायित्व का बखूबी निर्वाह करते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें