रामगढ़। सीमावर्ती गांव राडियां में शुक्रवार को पीर बाबा की दरगाह पर मेले और दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गांव और आसपास के लोग पहुंचे। इस दौरान दरगाह पर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं शाम के समय दंगल का आनंद उठाया।
दंगल में 60 कुश्तियां हुईं। 31000 हजार रुपये की बड़ी माली की कुश्ती के लिए पम्मा और बग्गा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। आधे घंटे तक चले मुकाबले में पम्मा पहलवान ने बाजी मारी। सरपंच मोहन सिंह, निर्मल खजूरिया, रिंपल, राकेश डोगरा आदि मौजूद रहे। संवाद