फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिरला दंगल में बराबरी पर छूटा बड़ी माली का मुकाबला

विज्ञापन
सिरला दंगल में बड़ी कुश्ती के पहलवान को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
- रियासी के सुरजीत पहलवान व दोमाना के रशीद के बीच बांटी गई 31,000 की इनामी राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सिरला गांव में शुक्रवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। बड़ी माली का मुकाबला 20 मिनट तक चला जो बराबरी पर छूटा। इसके उपरांत दंगल कमेटी ने 31,000 रुपये की इनामी राशि दोनों पहलवानों में बांट दी।
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दंगल कमेटी ने बड़ी माली का मुकाबला दोमाना अखाड़ा जम्मू के पहलवान रशीद व रियासी के सुरजीत पहलवान के बीच करवाया। दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दोनों पहलवान 20 मिनट तक एक-दूसरे पर दांव आजमाते रहे, लेकिन कोई भी पहलवान दूसरे को धूल नहीं चटा पाया। इसके बाद दंगल कमेटी की तरफ से दोनों पहलवानों के बीच 31,000 रुपये की इनामी राशि बांट दी गई।
विज्ञापन

दूसरी माली के लिए पंजाब के अमन पहलवान व कालका अखाड़ा रियासी के अनिल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अमन ने अनिल को पटखनी देते हुए 15 हजार रुपये की राशि जीती। वहीं, अनिल को इनाम के रूप में दस हजार रुपपये मिले।
विज्ञापन

तीसरी कुश्ती में जम्मू के मुनीर पहलवान ने दिल्ली के रोहित को हराकर बारह हजार रुपये का नकद इनाम जीता। उपविजेता पहलवान को नौ हजार की राशि दी गई।
चौथी कुश्ती में रियासी के मदन पहलवान बठिंडा के अमना पहलवान को हराने में कामयाब रहे। उन्हें इनाम के तौर पर दस हजार की राशि मिली। वहीं उपविजेता पहलवान को आठ हजार रुपये की राशि दी गई।
सिरला में हुए दंगल को देखने के लिए भागा कोटली कारूआ अगार जीतो रियासी व कटड़ा से भी लोग पहुंचे थे। दंगल में कुश्तियों के लगभग पचास मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें