फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरखो में बराबरी पर छूटी बड़ी माली, बीनिया और पंजाब के सुख पहलवान के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

Thu, 07 Mar 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू के पीरखो में आयोजित वार्षिक दंगल की बड़ी माली बराबरी पर छूटी। यह मुकाबला राज्य के अमीन बीनिया अमीन और पंजाब के सुख पहलवान के बीच हुआ। काफी समय तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों ने कड़ा संघर्ष किया, मगर जीत हासिल नहीं कर पाए। दर्शकों ने मुख्य मुकाबले का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर पीरखो में लगे चार दिवसीय मेले का समापन बुधवार को विशाल दंगल से हुआ। इसमें प्रदेश सहित हिमाचल और पंजाब के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में करीब 118 मुकाबले हुए। 

60 हजार रुपये के लिए बड़ी माली का मुकाबला प्रदेश के बीनिया अमीन और पंजाब के सुख पहलवान के बीच हुआ। मगर बार-बार समय देने के बावजूद कोई परिणाम नहीं निकला, जिस कारण पुरस्कार को बराबर बांट दिया गया। 
विज्ञापन


दंगल में बड़ी माली 60 हजार रुपये और चांदी का गुर्ज, दूसरी माली 40, तीसरी 30 और चौथी 25 हजार रुपये की रखी गई थी। इस मौके पर नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पीरखो महंत पीर रविनाथ सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें