फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama Visit : आज लेह में तिब्बती बच्चों के स्कूल जाएंगे बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा, सुरक्षा कड़ी

Sun, 07 Aug 2022 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Dalai Lama Visit : लद्दाख पुलिस ने दलाईलामा के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसमें वाहनों को निर्धारित रूटों पर ही आवाजाही की अनुमति मिलेगी।
 
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख दौरे पर आए बौद्ध धर्मगुरु व 14वें दलाईलामा रविवार को लेह स्थित तिब्बती बच्चों के स्कूल जाएंगे। लद्दाख पुलिस ने दलाईलामा के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसमें वाहनों को निर्धारित रूटों पर ही आवाजाही की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन


लद्दाख पुलिस के अनुसार दलाईलामा रविवार को सोनामलिंग तिब्बतन सेटलमेंट एसओएस टीसीवी स्कूल जाएंगे। इस दौरान चोगलामसर कसबा क्षेत्र में यातायात रूट को बदला गया है। आम नागरिकों से लेकर सुरक्षा बलों के वाहन भी साबू क्रॉसिंग से नहीं जा सकेंगे। लद्दाख पुलिस ने अपील की है कि ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्थिति का अनुमान है, लिहाज लोग नए यातायात रूट में सहयोग करें।

सांसद ने उठाई भारत रत्न देने की मांग
लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने धर्मगुरु दलाईलामा को शांति और सौहार्द में दिए योगदान के लिए भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग उठाई है। सांसद ने कहा, दलाईलामा भारत रत्न पुरस्कार के हकदार हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार पांच अगस्त को ऐतिहासिक सिंधु घाट पर आयोजित लद्दाख घोषणा दिवस समारोह में दलाईलामा को लद्दाख के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पाल रगम दुस्तोन से सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें