-पडुम हेलीपैडसे करशा फोटांग के बीच स्थानीय लोग करेंगे भव्य स्वागत
जम्मू। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने रविवार को लेह में पूरे दिन विश्राम किया। वे एकांत में रहे और किसी से मिले-जुले नहीं। लेह से दलाई लामा का 19 जुलाई को जंस्कार जाएंगे। लेह से वे एक विशेष विमान में जंस्कार के लिए रवाना होंगे, जहां पडुम हेलीपैड से करशा फोटांग के बीच उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
20 जुलाई को तिब्बती धर्मगुरु का विश्राम का दिन रहेगा। 21 जुलाई को वे कारगोन समर मेगा सिंपोजियम का उद् घाटन करेंगे। जहां वे स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। 22 जुलाई का दिन विशेष आमंत्रित अतिथियों के लिए नियत किया गया है। दलाई लामा का इन लोगों के साथ विशेष शिक्षा सत्र होगा। 23 जुलाई को डुजिन फुटांग जाने का कार्यक्रम है। यहां वे छोर्टन छारुंग खाशोर की आधारशिला रखेंगे। यह एक नया स्तूप होगा। इसके बाद वे यहीं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आगामी 24 जुलाई को करशा फोटांग में पूरे दिन आराम करने के बाद वे 25 जुलाई को करशा फोटांग में लोगों से मिलेंगे और उन्हें शिक्षा देंगे। 26 जुलाई को वे वापस लेह लौट आएंगे।
दलाई लामा के प्रेस सचिव सांडुप ने बताया कि फिलहाल दलाई लामा विश्राम पर हैं। इसके बाद तय कार्यक्रमों के अनुसार वे अपने निवास स्थान जिवेत्सल से बाहर निकलेंगे।