फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः जल्द ही संवेदनशील क्षेत्र घोषित होगी डल झील, इस वजह से लिया जा रहा यह फैसला

Fri, 14 Feb 2020 05:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डल झील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर स्थित डल झील और इसके आसपास का इलाका जल्द ही संवेदशील क्षेत्र घोषित किया जाएगा। पर्यवारण के लिहाज से ऐसा कदम उठाया जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि डल झील और आसपास के इलाके में प्रदूषण और अतिक्रमण के चलते झील अपने मूल आकार के आधे से भी कम रह गया है। अधिकारियों के मुताबिक इसकी क्षमता में चालीस फीसदी की कमी आई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डल झील के साथ ही अन्य झीलों पर विशेषज्ञों की एक टीम 20 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट आवास एवं शहरी विकास विभाग को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति की सिफारिश 29 फरवरी तक केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी। कहा कि उम्मीद है कि डल झील और इसके आसपास का इलाका मार्च के पहले हफ्ते में पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र घोषित हो जाएगा।

नवंबर में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने झील के सिकुड़ते आकार पर चिंताओं के बाद डल झील और उसके आसपास के क्षेत्रों को पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने के लिए एक 10 सदस्यीय समिति का गठन किया था।अधिकारियों की समिति ने बुधवार को झील और उसके आसपास के क्षेत्र को ईएसजेड घोषित करने के लिए मसौदा अधिसूचना की समीक्षा की।
विज्ञापन


ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के 2017 के आकलन के अनुसार प्रदूषण और अतिक्रमण के परिणामस्वरूप डल झील 22 वर्ग किलोमीटर के अपने मूल क्षेत्र से सिकुड़कर लगभग 10 वर्ग किलोमीटर हो गई है। डीसीआई के आकलन में यह भी पाया गया है कि अनुपचारित सीवेज और झील में बहने वाले ठोस अपशिष्ट पदार्थों, जल चैनलों और अतिक्रमणों के अतिक्रमण से तीव्र प्रदूषण ने झील में परिसंचरण और प्रवाह को कम कर दिया है, जिससे जल जलकुंभी का व्यापक विकास हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें