रियासी। भारतीय मजदूर संघ की तरफ से स्वीकृत डेलीवेजर्स वर्कर्स यूनियन की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान विभाग के उच्चाधिकारियों की तरफ से सिविल विंग में काम करने वाले कई कर्मियों का मैकेनिकल विंग में तबादले का विरोध किया गया।
यूनियन के सदस्यों ने कहा कि यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। अगर अगले महीने की चार तारीख तक इन कर्मचारियों को वापस उनके विंग में नहीं भेजा गया तो वह हड़ताल करेंगे। इसके अलावा कई कर्मचारियों को उनका वेतन अब तक नहीं मिला है, उसे भी जारी किया जाए। बैठक को बिशन दास, अनिल वर्मा, राहुल शर्मा ने संबोधित किया। इसके उपरांत कर्मचारियों ने जलशक्ति विभाग के नवनियुक्त मुख्य अभियंता से मुलाकात की उन्हें समस्याएं जल्द से जल्द हल करने को कहा।