फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मांगों को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल जम्मू-कश्मीर दैनिक वेतन भोगी (डेलीवेजर) संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को आशा वर्कर, मिड डे मील रसोइयों के साथ-साथ अन्य अस्थायी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सन्नी कांत चिब कर रहे थे जबकि इस पर दर्शन में काफी संख्या में महिला कर्मचारी मौजूद रही। इस मौके पर अध्यक्ष सन्नी कांत चिब ने कहा कि आशा वर्कर से लेकर मिड डे मील के तहत नियुक्त रसोईया तथा अन्य विभागों में अस्थाई कर्मचारी पिछले लंबे समय से मांगों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं लेकिन जम्मू कश्मीर सरकार की तरफ से इन कर्मियों की मांगों को लगातार नजर -अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने के विधायकों की वेतन में तो लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है लेकिन जो कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनकी वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है और ना ही उन्हें स्थाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन पिछले काफी समय किया जा रहा है, लेकिन सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की मौजूदा सरकार ने अगर इन कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में दिल्ली तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी जिसके लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार होगी। इस मौके पर आशा वर्कस तथा मिड डे मील रसोइयों ने कहा कि महंगाई के इस दौर में उनकी वेतन काफी कम है और जबकि उनसे सेवाएं लगातार ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कम वेतन के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जम्मू कश्मीर सरकार से मांग करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए और उनकी वेतन में बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें