फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: काम न मिलने से दिहाड़ीदार परेशान, प्रवासी श्रमिकों का पलायन जारी

Fri, 21 May 2021 08:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मौजूदा समय में बाहरी राज्यों से आए लोग काफी परेशान हैं। रोजगार न होने के कारण अब रोटी की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ दिहाड़ीदारों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। रोटी के जुगाड़ में फेरी वाले सुबह-शाम मोहल्लों का चक्कर काटकर सामान बेच रहे हैं, लेकिन लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे, ऐसे में सामान नहीं बिक रहा।

विज्ञापन


उधर, बाहरी राज्यों से जम्मू व अन्य जिलों में काम करने आए श्रमिकों का पलायन जारी है। लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन पर कटड़ा से पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि अब यहां काम नहीं मिल रहा। वो लोग मध्य प्रदेश अपने घर जाएंगे, कटड़ा से जम्मू रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए उन्होंने ऑटो को दो हजार रुपये किराया चुकाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकवाद विरोधी दिवस: आईजी ने कहा- हमारा मकसद घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें