घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को पांचवें दिन भले ही खुल गया हो लेकिन श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों रोजमर्रा के सामानों की भारी किल्ल्त हो गई है।।
जम्मू के यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के मगरकोट और रामबन सेक्टर में 3 अन्य जगहों पर हुए ताजा भूस्खलन से रास्ता साफ करने की कोशिशें प्रभावित हुई हैं।
राजमार्ग शनिवार की दोपहर खोला गया था, ताकि घाटी के लिए जरूरी चीजों की आपूर्ति करने जा रहे ट्रकों को वहां से निकाला जा सके, लेकिन अब इसे दोबारा बंद कर दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर रविवार को दोनों में से किसी भी दिशा से ट्रैफिक की आवाजाही नहीं हुई। राजमार्ग बंद होने की वजह से कश्मीर घाटी में सब्जियों, दालों, मीट, चिकन, अंडों और रसोई गैस और मिट्टी के तेल सहित अन्य जरूरी चीजों की कमी हो गई है। जम्मू-कश्मीर में अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।