फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 98 किमी प्रति घंटा रफ्तार से आया तूफान, कई जगह पेड़ गिराए, टिन की छतें उड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में भारी तबाही : शक्तिनगर में ओम पैलेस में ईंटों के साथ छत गिरी, चार वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

-गांधीनगर में बिजली की खंभा सड़क पर गिरा, कई दोपहिया वाहन चपेट में आए
-शहीदी चौक बावे वाली गली में छत पर मोबाइल टावर गिरा, जानी नुकसान नहीं
-शहर के अधिकांश इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रही
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में सोमवार को दिन में 42.7 डिग्री (सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर) तापमान में भीषण गर्मी झेलने के बाद शाम को धूल भरी आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई। जम्मू जिले के कई हिस्सों में 72 से 98 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं से पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर टीन की छतें उड़ गईं। शक्तिनगर ओम पैलेस में ईंटों के साथ गिरी छत से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन जानी नुकसान का बचाव रहा। शहीदी चौक बावे वाली गली में एक छत पर मोबाइल टावर गिर गया। गांधीनगर में खंभा गिरने से बिजली के तार टूट गए।
हल्की बारिश के बीच अधिकांश इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रही। जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर को शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से हर किसी के पसीने छूट रहे थे। लेकिन शाम पांच बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। धूल के साथ तेज हवाएं चलनी लगीं, इससे जो जहां था वहीं फंस कर रह गया। वेयर हाउस में कई जगह तिरपाल उड़ गए। इससे खुले में पड़े खाद्य वस्तुओं को नुकसान हुआ। गांधीनगर इलाके में कई जगह पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस बीच शक्तिनगर स्थित एक पैलेस के परिसर में साथ वाली छत ईंटों के साथ गिर गई जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि परिसर में तेज हवाएं चलने के दौरान अधिकांश लोग भीतर थे, मैं खुद सैर के लिए गया था, हालांकि परिसर लगभग विभिन्न कार्यक्रमों के कारण व्यस्त रहता है। अगर आज कोई कार्यक्रम होता तो बड़ी घटना हो जाती। भगवान का शुक्र है कि सिर्फ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं, पंजतीर्थी, गुम्मट चौक, गांधीनगर गोल मार्केट आदि क्षेत्रों में पेड़ और टहनियां गिरीं। गांधीनगर में पेड़ गिरने से बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया, जिससे कई दोपहिया वाहन चपेट में आए लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। तेज हवाओं के कारण डोगरा चौक पर लगाया गया विशाल तिरंगा फट गया। शहीदी चौक के स्थानीय लोगों ने बताया कि मोबाइल टावर के बारे में कई बार शिकायत की गई थी। टावर की नींव हिल गई थी, जिससे आज वे धराशायी होकर गिर गया। टावर का मलबा दुकानों पर भी गिरा है। एमए स्टेडियम के भीतर भी कई जगह पेड़ गिर गए। इससे आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें