फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी का फिर देश से कटा संपर्क, रियासत में बारिश और बर्फबारी से पारा गिरा

Sun, 13 Jan 2019 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटी का देश से फिर संपर्क कट गया है। जवाहर टनल पर भारी बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-कारगिल और राजोरी व पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। जम्मू और कश्मीर के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।  

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह बर्फबारी के बाद दोपहर को मैदानी इलाकों में बारिश हुई। कश्मीर के अधिकांश इलाकों में यही हाल रहा। पारे में गिरावट से कई जलाशयों के साथ जलस्थलों पर पानी जम गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। शीतलहर के साथ ठंडी हवाएं सर्दी को बढ़ा रही हैं। कठुआ जिले में छत्रगलां, सरथल और भंडार के इलाके में बर्फबारी हुई। राजोरी के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जिला उधमपुर के पर्यटक स्थल पत्नीटाप, नत्थाटाप में बर्फबारी हुई। पुंछ जिला में पीरपंजाल, सूरनकोट, मंडी तहसील के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई। मंडी-सावजियां और मंडी-लोरन मार्ग बंद हो गया है। श्री बूढ़ा अमरनाथ के मंदिर परिसर में भी बर्फबारी हुई है। 

जम्मू और श्रीनगर से कई उड़ानें रद 
जम्मू एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए जाने वाली छह उड़ानें रद की गईं। इसमें दो इंडिको, तीन स्पाइस जेट और एक विस्तारा की फ्लाइट थी। जबकि जम्मू एयरपोर्ट से जाने वाली तीन उड़ानें देरी से गई। इसमें गो एयर, इंडिको और स्पाइसजेट की एक-एक फ्लाइट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें