फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में साथ तो सरकार में देरी क्यों: उमर

Sun, 08 Feb 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी और भाजपा ने एक साथ मिलकर राज्यसभा चुनाव लड़ा है। फिर रियासत में सरकार गठन में यह दोनों पार्टियां देरी क्यों कर रही हैं।  इन पार्टियों को सरकार का गठन कर जनता से किए वादों को निभाना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उमर ने पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी वजह से रियासत को राज्यपाल शासन भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद चुनाव पर पीडीपी कहती रही कि बाढ़ और पुनर्वास कार्य को तेजी से चलाने के लिए रियासत में नई सरकार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में पीडीपी 28 सीटों के साथ बड़ी पार्टी है। भाजपा के साथ मिलकर वह राज्यसभा चुनाव लड़ रही है। ऐसे में गठबंधन से पर्दा हट गया है। इनको अब सरकार का गठन भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस सरकार के गठन पर साथ आए हैं, ताकि धर्मनिरपेक्ष ताकतों को जीत दिलाई जा सके।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि राज्यपाल शासन की तरफ पीडीपी भाजपा ने रियासत को घसीटा है। नेकां विपक्ष में बैठने को तैयार है। वहीं दिल्ली चुनाव पर पूछे जाने पर उमर ने कहा कि अगर संसदीय चुनाव के बाद दिल्ली में चुनाव होता तो उनका मत है कि भाजपा जीत जाती, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। बहरहाल एग्जिट पोल पर उन्हें यकीन नहीं है। ऐसे में नतीजे सामने आने के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें