आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की सहूलियत के लिए बुधवार से टोकन सिस्टम शुरू किया जा रहा है।
टोकन पाने वाले यात्रियों का प्राथमिकता पर करंट (चालू) पंजीकरण किया जाएगा। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट के लिए यात्रियों को संगम बैंक्वेट हाल (एसआरटीसी हाल, जम्मू रेलवे स्टेशन के पास) में टोकन उपलब्ध होंगे।
इसमें पंजीकरण, चिकित्सा आवेदन, सूचना ब्रोशर और अन्य जरूरी सामग्री दी जाएगी। रेलवे स्टेशन जम्मू के पास वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम और रणवीरेश्वर मंदिर शालामार के पास महाजन सभा कम्युनिटी हाल में करंट पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।