फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में भीड़ ने एसपी के वाहन पर किया हमला, शोरूम में लगाई आग

Wed, 14 Sep 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में हिंसा बुधवार को भी जारी रही। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में एसपी के वाहन पर पथराव किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष के शोरूम को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


लेथपोरा में तेल टैंकर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इसके साथ ही कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। पूरी घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। कुछ इलाकों में कर्फ्यू भी जारी रहा।

बांदीपोरा के नौपोरा इलाके में एसपी के वाहन पर पथराव किया गया। यहां पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भीड़ ने गुलशन चौक तथा नौपोरा पहुंचकर सुरक्षा बलों पर पथराव किया। यहीं मुख्य बाजार में भाजपा के जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी के शोरूम को भी आग लगा दी गई।
विज्ञापन

लेथपोरा में टैंकरों पर पेट्रोल बम से हमला

कश्मीर में हिंसा - फोटो : File Photo
लेथपोरा में तेल टैंकर पर उपद्रवियों ने पेट्रोल बम से हमला किया। इसमें कुद के टमाटर मोड़ का चालक रमेश कुमार बाल-बाल बच गया। हमले से टैंकर में आग लग गई।

इसके बाद में वह गाड़ी भगाकर आगे सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ दस्ते के पास पहुंचा तब जाकर गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

इसके साथ ही मध्य कश्मीर में वाडवान चलो मार्च के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन

हिंसाग्रस्त इलाकों में हेलीकाप्टर और ड्रोन से निगरानी

घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI
उधर, बारामुला, टंगमर्ग, पट्टन, हंदवाड़ा में एहतियातन कर्फ्यू जारी रहा। लाल चौक तथा गुपकार रोड को सील कर दिया गया था। हेलीकाप्टर, ड्रोन तथा यूएवी से बुधवार को भी निगरानी जारी रही।

अलगाववादियों के हाईवे तथा बनिहाल से उड़ी तक मुख्य रास्तों पर कब्जा करने के आह्वान को देखते हुए जगह-जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा बलों ने इस आह्वान को भी विफल बनाया।

सीआरपीएफ के अनुसार ईद पर घाटी में 67 स्थानों पर पथराव की घटनाएं हुईं। इसमें 16 जवान घायल हो गए और सीआरपीएफ के तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें