फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में तीन घंटे के लिए मिली कर्फ्यू में ढील, बाजार खुलने पर लोगों ने की धनतेरस खरीददारी

Tue, 06 Nov 2018 06:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कर्फ्यू - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश सचिव अनिल परिहार व उनके बड़े भाई अजीत परिहार की आतंकी हमले में मौत के बाद लगाए गए कर्फ्यू में सोमवार को किश्तवाड़ के लोगों को तीन घंटे के लिए ढील दी गई। कर्फ्यू में ढील मिलने पर लोगों ने बाजार पहुंच कर जरूरत का सामान खरीदा। बाजार खुलने पर लोगों ने धनतेरस को लेकर खरीदारी की।  

विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही सेना ने फ्लैग मार्च करना शुरू कर दिया था। घरों में बैठे लोग कर्फ्यू में ढील मिलने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर दो बजे सेना की तरफ से दो घंटे की छूट का एलान किया गया। एलान के बाद लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकले। कई लोगों ने धनतेरस को लेकर बाजार से सामान खरीदा। देखते ही देखते बाजार में भीड़ बढ़ती चली गई। वहीं लोगों की सुविधा के ध्यान में रखते हुए ढील को एक घंटा और बढ़ा दिया। शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील रखी गई। पांच बजने के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया। सेना के वाहन कर्फ्यू के दौरान  शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च करते रहे और लोगों को बाहर न निकलने की चेतावनी देते रहे।  

दीपावली न मनाने का किया एलान
अनिल परिहार व अजीत परिहार की हत्या के बाद बने किश्तवाड़ में बने गम के माहौल को ध्यान रखते हुए सनातन धर्म सभा के प्रधान हंस राज ने मंदिर से इस बार दीपावली का पर्व नहीं मनाने का एलान मंदिर से कर दिया है। मस्जिद के इमाम फारूक अहमद किचलू ने उर्स को कम स्तर पर मनाने का एलान किया है। किश्तवाड़ के बाहर रहने वाले लोगों से अपील है कि इस बार उर्स पर किश्तवाड़ में न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें