फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में कर्फ्यू में ढील से राहत, छह दिन के बाद 2जी स्पीड में चला इंटरनेट

Wed, 20 Feb 2019 01:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू शहर में बुधवार को दोपहर तीन बजे तक कर्फ्यू में ढील देने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मंगलवार को भी जम्मू ईस्ट और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पांच दिन के बाद ढील गई, जबकि जम्मू साउथ में देर शाम तक ढील दी गई थी। ढील मिलने पर कई बाजार आंशिक तौर पर खुले। लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। ढील के बावजूद एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन की ओर से शराब की दुकानों और बार को बंद रखा गया है। वहीं छह दिन से बंद चल रही इंटरनेट सेवा बुधवार दोपहर 12 बजे 2जी स्पीड पर शुरू की गई। 
विज्ञापन


जिला विकास आयुक्त रमेश कुमार के अनुसार नाइट कर्फ्यू जारी है। बुधवार की सुबह हालात की समीक्षा कर कर्फ्यू में ढील दी गई है। इस दौरान शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और सभी तरह की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। 
जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार की सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक नावाबाद, जम्मू सिटी और पीर मिट्ठा थाना क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील दी गई। कर्फ्यू में ढील मिलते ही हजारों की संख्या में लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए सड़कों पर आ गए। 
विज्ञापन


बाजारों में दुकानें खोली गई। जानीपुर, पक्का डंगा, बस स्टैंड, बख्शीनगर थाना क्षेत्राधिकार में दोपहर बाद तीन से सायं छह बजे ढील मिली। गांधीनगर, त्रिकुटानगर, बाग-ए-बाहु, सतवारी और गंग्याल थाना क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले इलाकों में दोपहर साढ़े तीन से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। संवेदनशील इलाकों में भी कर्फ्यू में ढील के दौरान कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

इससे पूर्व गांधीनगर स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिला विकास आयुक्त रमेश कुमार ने कर्फ्यू में ढील की जानकारी देते हुए कहा कि ढील के बाद जम्मू शहर में हालात तेजी से सामान्य हुए हैं। एटीएम से लेकर गैस सिलेंडर और जरूरी पदार्थों को उपलब्ध करवाया गया है। गांधीनगर क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें