फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में 48 उपद्रवी गिरफ्तार, सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा

Sat, 15 Oct 2016 10:00 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर में शनिवार को हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। शोपियां, बांदीपोरा, गांदरबल, अनंतनाग और कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद हिंसक झड़पें हुईं। इसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए। पुलिस ने और 48 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उधर, घाटी में माहौल सामान्य होता देख कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया है। हालांकि, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। प्री पेड मोबाइल सेवा भी बहाल कर दी गई है। सड़कों पर रोज की अपेक्षा अधिक वाहन दिखे।

आटो रिक्शा भी चलते पाए गए। घाटी में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद उपद्रवियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। शोपियां के लोगों का आरोप है कि रात में सुरक्षा बलों ने घरों में छापे मारकर युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अलगाववादियों के नए कैलेंडर के अनुसार शाम पांच बजे से बंद में छूट दी गई है। बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। लाल चौक तथा आसपास के इलाकों में खरीदारों की भीड़ से जाम की स्थिति रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें