फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में मना रहे थे रंगरलियां, लगा कर्फ्यू

Sun, 27 Jul 2014 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल जिले के तुलमुला इलाके के एक दफ्तर में युवक और युवती के रंगरलियां मनाते हुए पकड़े जाने के बाद मामला तूल पकड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन


इस घटना में पुलिस द्वारा लड़के की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने जमकर विरोध किया और आरोप लगाया कि पुलिस लड़के को बचाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत भी हुई, जिसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसक घटना के बाद इलाके में काफी तनाव पैदा हो गया, जिसे देख प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया।

घटना तुलमुला इलाके में स्थित एक दफ्तर की है, जहां शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एक युवती व एक युवक को छुट्टी के बावजूद दफ्तर में रंगरलियां मनाते देखा।

कुछ लोग दफ्तर में घुस गए और युवक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच कुछ लोगों की सहायता से लड़की वहां से भागने में सफल हो गई।

गुस्साए लोगों ने युवक के मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने समय पर पहुंच कर जहूर अहमद शेख नामी इस युवा को लोगों के चंगुल से बचा लिया। गुस्साए लोगों ने दफ्तर को भी आग के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर नंबर 36/2014  दर्ज कर ली, लेकिन शब-ए-कदर की मजलिस के दौरान मोहशारपुरा मस्जिद तुलमुला के इमाम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को पुलिस के खिलाफ भड़काया, जिसके बाद इलाके में लोगों ने जबरदस्त पत्थरबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच देर रात तक भिड़ंत जारी रही, जिसमें 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गांदरबल जिले के एसएसपी  शाहिद मेहराज के अनुसार, इलाके में तनाव बढ़ता देख तुलमुला में शनिवार सुबह कर्फ्यू लगा दिया गया।

उनके अनुसार पुलिस ने इस घटना के सम्बन्ध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मेहराज के अनुसार स्थिति सामान्य होने पर कर्फ्यू को हटा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें