इस बीच सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। दुकानें बंद रहीं और लोगों की आवाजाही रोकने के लिए जगह-जगह नाके लगाए हैं। कोरोना संकट के चलते इस बार श्रीनगर में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी नहीं हुए। पाबंदी के चलते शंकाराचार्य मंदिर में भी पूर्जा अर्चना के लिए बहुत कम लोग पहुंचे। ऐसे ही हालात घाटी के अन्य जिलों में रहे।
सरकारी कर्मियों को परिचय पत्र दिखाने पर मिलेगी राहत
अधिकारियों ने कहा प्रतिबंध के दौरान सरकारी अधिकारियों और बैंक कर्मियों को पहचान पत्र दिखाने पर प्रतिबंधों से छूट दी गई। घाटी में विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।