फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के हालात और बिगड़े, 40 लोगों की मौत, बुरहान की मुठभेड़ वाला घर फूंका

Fri, 15 Jul 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू, श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग इलाके के बमदूरा गांव में हिंसक भीड़ ने उस घर को आग लगा दी, जहां बुरहान और उसके दो साथी मारे गए थे। घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। जुमे की नमाज के मद्देनजर कश्मीर के सभी दस जिलों श्रीनगर, गांदरबल, अनंतनाग, बारामुला, पुलवामा, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, कुलगाम, बडगाम और शोपियां में शुक्रवार को कर्फ्यू रहेगा। 
विज्ञापन


मोबाइल सेवा भी ठप की जा सकती है। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने को कहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी दो दिन का अलर्ट जारी किया है। घाटी की हिंसा में मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। इनमें एक एसपीओ भी शामिल है। 

दमहाल हांजीपोरा पुलिस थाने से लापता तीन पुलिस कर्मियों और हथियारों के जखीरे का अब तक पता नहीं चल सका है। इंटरनेट तथा रेल सेवा छठवें दिन भी ठप रही। पुलिस ड्रोन के जरिये प्रदर्शनकारियों पर नजर रखेगी। लाल चौक इलाके में इसका ट्रायल किया गया। ड्रोन पांच किलोमीटर के दायरे पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

तेल की सप्लाई ठप, जुमे पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

srinagar - फोटो : PTI
बुरहान की मुठभेड़ वाला घर फूंकने वाली भीड़ का गुस्सा इस बात पर था कि घर वालों ने बुरहान के बारे में सुरक्षा बलों को सूचना दी थी। हालांकि, जिस वक्त यह घटना हुई उस समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। 

मध्य कश्मीर के चिचिलीपोरा मागाम में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। एसएमएचएस अस्पताल में वीरवार को दोपहर बाद एक अलगाववादी महिला नेता ने बुरहान के पोस्टर चिपका दिए, जिन्हें पुलिस ने हटा दिया। अब तक मरने वालों में सबसे अधिक अनंतनाग जिले के हैं। बंद के कारण घाटी में जनजीवन बुरी तरह तहस-नहस हो चुका है।

श्रीनगर तथा कारगिल-लेह में तेल की सप्लाई टैंकर चालकों ने रोक दी है। आल जेएंडके पेट्रोल टैंक आनर्स एसोसिएशन के प्रधान आनन शर्मा के अनुसार 100 से अधिक टैंकर घाटी में पथराव के शिकार हुए हैं। खन्नाबल में पथराव किया जा रहा है। जेवन डिपो में हथियारबंद युवक चालकों को लौटने के लिए धमका रहे हैं। पर्याप्त सुरक्षा मुहैया होने तक सप्लाई ठप रखी जाएगी।
विज्ञापन

डाक्टरों की टीम लौटी, तीन हजार से ज्यादा लोग जख्मी

- फोटो : PTI
राज्य सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि अब तक 31 लोगों की मौत हुई है। 3140 लोग जख्मी हैं, जिनमें 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। 198 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 134 को आंखों में चोट है। आईजी कश्मीर एसजेएम गिलानी के मुताबिक अब तक 25 सरकारी भवनों को आग लगाई गई है। 

125 सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया है। इनमें पुलिस थाने, सुरक्षा बलों के कैंप और रेलवे स्टेशन शामिल हैं। स्थिति को नियंत्रित करने में सिविल सोसाइटी ने काफी मदद की है। उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा। 

दिल्ली से भेजी गई डाक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने वीरवार को अस्पताल में भर्ती घायलों को देखा। उनके चोट तथा चल रहे इलाज के विषय में जानकारी ली। आवश्यक सुझाव तथा परामर्श दिए। उन्होंने आंखों में लगी चोट से पीडि़त घायलों को भी देखा। वीरवार को यह टीम दिल्ली लौट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें