फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रांति पर धार्मिक स्थलों पर रही भीड़

विज्ञापन
सांबा के चक मंगा में सतसंग के दौराण हबन मे अहुतियां देते श्रदालु - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के धार्मिक स्थलों पर संक्रांति पर वीरवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर मंदिरों में माथा टेका। जिले के मदून गांव स्थित तरेली में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे जो दोपहर तक आते जाते रहे। तरेली विकास कमेटी के सदस्य यशपाल, अशोक सिंह ने बताया कि संक्रांति पर दूर दराज से श्रद्धालु यहां पहुंच कर पितरों को पिंडदान करते हैं। बबर नदी व कुदरती चश्मे में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं। उधर घगवाल के नृसिंह मंदिर, नोनाथ आश्रम, द्वारकापुरी में बने सरोवरों में लोगों ने डुबकी लगाई। संवाद
विज्ञापन

-------
कस्बे में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में वीरवार को धार्मिक माह संपन्न होने पर महंत राजेश गिरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गंगू महराज सहित संत समाज के लोग शामिल रहे। इस दौरान गंगू महराज सहित संतों ने प्रवचन से भक्तों को इस दिन पवित्र गंगा आदि नदियों, सरोवर में स्नान व दान पुण्य के लिए अच्छा बताया। इस दिन ब्राह्मणों व अन्य लोगों भोजन, मिष्ठान का दान करना चाहिए। कार्यक्रम में एसपी वर्मा, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, मीरां साहिब ब्लाक वीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार, रमण सूरी सहित क्षेत्र के कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोपहार मं मंदिर में भंडारे लगाया गया।
----
शिव मंदिर खौड़ में संक्रांति पर लगाया भंडारा
ज्यौड़ियां। शिव मंदिर खौड़ में संक्रांति के मौके पर स्थानीय लोगों ने सत्संग करवाकर भंडारा लगाया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. रनदीप सिंह भाऊ, पंडित बालकृष्ण, एडवोकेट यशकरण सिहं, डॉ. नवीन शर्मा, विजय ने सेवा निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें