फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप शंभू मंदिर में चादर विधि समारोह, मंदिर के महंत ने चुना उत्तराधिकारी

विज्ञापन
आप शंभू मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांबा कस्बे के सैनिक क्षेत्र माहेश्वर में आप शंभू मंदिर में बुधवार को चादर विधि समारोह में महंत की ताजपोशी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रुद्र अभिषेक यक्ष किया गया। दूर दराज से महंत भी पहुंचे। मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महाकाल गिरी जी महाराज ने अपने चेले महंत श्री परसुराम को सर्वसम्मति से अपना उत्तर अधिकारी नियुक्त कर गद्दी पर बैठाया।

विज्ञापन


महंत श्री परसु राम साधु समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हैं। विधि अनुसार उनका तिलक अभिषेक किया गया। विश्व शांति के लिए रूद्र यज्ञ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से तीन सौ साधु समाज के सदस्य कार्यक्रम पहुंचे। जिसमें महा मंडलेश्वर माता सुनीता आनंद गिरी सुदंरबनी, रिषी वन, पीर रवि नाथ के अतिरिक्त स्थानीय निवासी भी समारोह में उपस्थित रहे। पार्श्व गायक छज्जू सिंह काटल ने धार्मिक गीतों से समां बांधा।

गौरतलब है कि आप शंभु मंदिर के महंत श्रीश्री 1008 काल गिरी 54 वर्ष से इस मंदिर की सेवा करते आ रहे हैं। साधु समाज के साथ हिंदू ग्रंथ गीता भी लोगों में बांटी गई। मंदिर के बाहर स्टाल लगाकर आने जाने वालों को गीता की प्रति दी गई। ताकि हिंदुओं को अपने ग्रंथ के बारे में जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें