फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिब बिरादरी की मेल में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
चिब बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार को गांव सतराईया में बाबा धर्मचंद कुल देवस्थान पर नमन करते भक्त? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। चिब बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार को गांव सतराइयां स्थित बाबा धर्मचंद के कुल देवस्थान पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सुबह झंडा फहराने की रस्म के साथ देवस्थान पर हवन यज्ञ किया गया। इसमें बिरादरी के लोगों ने शामिल लेकर बिरादरी के विकास तथा उत्थान की प्रार्थना करने के साथ सभी के लिए सुख समृद्धि के लिए कुलदेव स्थान पर नमन किया। पंचायत की सरपंच वीणा देवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने बिरादरी के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष गांव में कुलदेव स्थान पर बाबा धर्मचंद महाराज के देवस्थान पर वार्षिक मेल का आयोजन श्रद्धा पूर्वक किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में दूसरे राज्यों व क्षेत्र से बिरादरी के लोग पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इस दौरान बिरादरी की तरफ से हर वर्ष विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अधिक अंक हासिल कर बिरादरी का नाम रोशन किया है। इस मौके पर नायब सरपंच कुलदीप सिंह, पंच प्रवीण सिंह पिंका, डीएसपी जोगिंदर सिंह, प्रोफेसर जय सिंह, कै. जनक सिंह, कृष्ण सिंह, विशंभर सिंह, बलवान सिंह, साईं सिंह तथा चैन सिंह सहित बिरादरी के कई लोग कुलदेव स्थान पर परिवार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें