फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने दिव्यांगयों को दी स्कूटी

विज्ञापन
मीरां साहिब के प्रेम नगर में दिव्यांगों को स्कूटियां की चाबी देते हुए सांसद जुगल किशोर शर्मा - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। कस्बे के गांव प्रेमनगर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मीता शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने दो दिव्यांगों को स्कूटी प्रदान की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मीता शर्मा ने उन्हें बताया था कि उनके गांव में दिव्यांग व्यक्ति हैं। जो काम करने में असमर्थ हैं और चलने में असमर्थ हैं। उन्होंने दिव्यांगों को स्कूटी दिए जाने का अनुरोध किया, जिसे आज पूरा किया गया है। इस दौरान मौजूदा लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए सांसद ने कहा कि देश के किसी नागरिक को इससे नुकसान नहीं होगा। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं। देश के माहौल को बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान हरभजन सिंह पम्मी, बृजेशवर सिंह राणा, दलीप कुमार, विजय शर्मा, पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत सहित काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें