फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने बाबा भीमराव आंबेडकर को याद किया

विज्ञापन
culture - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव स्लैड में बहुजन समाज पार्टी जिला प्रधान तिलक राज भगत की अध्यक्षता में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान संविधान निर्माता की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की गईं। तिलक राज भगत ने कहा कि छह दिसंबर वर्ष 1956 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी। आज का दिन देश व दुनिया में परिनिर्वाण दिवस के तौर पर मना दलित वर्ग को समानता दिलाए जाने के जीवन भर संघर्ष करते रहें। उन्होंने अपना पूूरा जीवन समाज के पिछडे़ वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए व्यतीत करने के साथ देश के लोगों को एक समान अधिकार देने का अधिकार दिया, जिससे आज देश उनके रास्ते पर चलकर आगे बड़ रहा है। इस दौरान बसपा के कई कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई
बाड़ी ब्राह्मणा। डॉ. भीमराव एजुकेशनल सोसायटी बाड़ी ब्राह्मणा ने बीआर आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कमेटी के प्रधान बचन लाल म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पूर्णचंद और सोसाइटी के सदस्य मौजूद रहे। सोसाइटी ने बाबासाहेब के संदेश को लोगों के सामने रखा और उनके बारे में उनको समझाया कि किस तरह हम सभी को एक साथ चलना चाहिए और समाज के प्रति हमेशा जिम्मेदार रहना चाहिए। म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान पूर्णचंद ने बताया कि किस तरह से हमारी युवा पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ती जा रही है और अगर आज हमने इसकी रोकथाम नहीं की तो आने वाला हमारा कल बहुत ही खराब होने वाला है। इसलिए मैं सब लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों को इन चीजों से दूर रखें और अच्छे संस्कार प्रदान करें। ब्यूरो
फोटो
बच्चों को स्टेशनरी व अन्य सामान दिए
विजयपुर। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय प्राइमरी विद्यालय जोगपुर (विजयपुर) में शुक्रवार को एक कार्यक्रम पावर ग्रिड एससी/एसटी/ बैकवर्ड एंड माइनॉरिटीज एंप्लाइज एसोसिएशन की तरफ से आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यालय निदेशक उत्तरी पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया राकेश कुमार ने की। सरपंच शिल्पा दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

एसोसिएशन की तरफ से सरकारी प्राइमरी स्कूल जोगपुर के बच्चों को स्कूल बैग, ट्रैक सूट, मोजे, जूते, जैकेट एवं स्टेशनरी बांटी गई। इसका विद्यार्थियों के अभिभावकों ने धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसी उम्मीद जताई। राकेश कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य रहता है कि वो एसोसिएशन के सहयोग से गरीब बच्चों की मदद करें। एसोसिएशन के संदीप कुमार, राहुल डोगरा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायता की। इस मौके पर नायब सरपंच सुखजिंदर सिंह भोला, पंच अनु गुप्ता, शारदा देवी व समाजसेवक चंद्र शेखर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें