फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख श्रद्धालु पहुंचे शिवखोड़ी धाम

विज्ञापन
दंगल में बड़ी माली को शुरू करवाते हुए अतिथि व अन्य। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रनसू-शिवखोड़ी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवखोड़ी धाम में दो लाख के करीब श्रद्धालुओं ने पहुंच कर भगवान शिव के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किए। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले वीरवार को ही रनसू में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। यात्रियों की भीड़ शुक्रवार की सुबह उमड़ी तथा पूरे दिन में डेढ़ लाख के करीब श्रद्धालुओं ने शिवखोड़ी पहुंच कर बम-बम भोले के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

संगड़ की पहाड़ियों में स्थित पवित्र गुफा के बाहर भी दर्शन करने के लिए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। शुक्रवार देर रात तक दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मध्य रात्रि को भी भोलेनाथ के जयघोष लगाते हुए श्रद्धालु आते-जाते रहे। शनिवार सुबह भी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि इस दौरान उनको पूरा रास्ता खाली मिला। शनिवार को शिवखोड़ी पहुंचे लोगों ने आराम से तथा पूरे समय दर्शन किए। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पुरानी गुफा को बंद कर दिया गया। दो दिन नई गुफा से ही आने वाले यात्रियों को छोड़ा गया। शनिवार को तीन दिवसीय शिवखोड़ी मेले का भी समापन किया गया। इस दौरान दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें नामी गिरामी पहलवानों ने दांव पेंच लड़ाए।
-----
सरकारी विभागों ने भी लगाए स्टाल
रनसू। महाशिवरात्रि के अवसर पर वीरवार से शुरू किए गए तीन दिवसीय मेले के दौरान रनसू स्थित टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में ग्रामीणों तथा लोगों को विभिन्न स्कीमों की जानकारी देने के लिए सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल भी लगाए गए। उद्घाटन समारोह के पूरा दिन वहां आने वाले लोगों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शुक्रवार महाशिवरात्रि के मौके पर दोपहर तक ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट दिखे। उसके बाद देर शाम तक सभी विभागों ने अपने-अपने टेंटों को वहां से उठा लिया। शनिवार सुबह तक पूरा टीआरसी खाली पड़ा था। तीसरे दिन कोई भी विभाग लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए मौके पर मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार विभाग की तरफ से मात्र औपचारिकताएं की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें