फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जयंती पर जरूरतमंदों में राशन वितरित किया

विज्ञापन
अखनूर में परशुराम जंयती पर सत्संग करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण डोगरा प्रतिनिधि सभा के प्रधान अशोक शास्त्री की अगुवाई में करीब 70 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम गोपाल सिंह, एसडीपीओ अजय शर्मा, रोहित शास्त्री भी मौजूद थे। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना व सत्संग हुआ। साथ ही कोरोना को खत्म करने पर विषेय अर्चना की गई और विश्व के लोगों के स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर रमन मिश्रा, अश्वनी दुबे, विनय सपोलिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------------
भगवान परशुराम जयंती पर जरूरतमंदों को राशन वितरित किया
मीरां साहिब। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण विचार मंच के बैनर तले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवराज शर्मा की देखरेख में रविवार को गांव प्रेमनगर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इसमें भगवान परशुराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान 350 परिवारों में घर-घर जाकर राशन वितरित किया गया।
देवराज शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती पर हर साल अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण विचार मंच की ओर से भव्य प्रोग्राम किया जाता था। इस बार कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो सकता। मगर इस दिन के मौके पर जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध करा भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारा और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, रविंद्र शर्मा, पंच ममता देवी, पंच बिना शर्मा, पंच पवन शर्मा, श्याम सुंदर, पंच रोहित कुंडल, नायब सरपंच अजय कुंडल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

-------------
परशुराम जयंती पर वितरित किया राशन
सांबा। जिले के डगोढ़ क्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड-तीन के भाजपा पार्षद संजीव पाधा ने राशन वितरित किया। पार्षद ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कई गरीबों का चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है, जिसे देखते हुए डागोड़ गांव में करीब 30 जरूरतमंदों को सूखा राशन वितरित किया। कोरोना जैसी महामारी से बाहर निकलने के लिए वह लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार हैं अगर किसी जरूरतमंद को खाने योग्य सामग्री नहीं मिल रही है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर संजीव कुमार जिला महामंत्री बीजेपी, देशबंधु और युवा नेता संदीप शर्मा (टोनी) भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें