फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास केसाथ मनाया गया दीपावली का पर्व

विज्ञापन
िदपावाली रात को अनार ी चलाते हुएे युवक अौर बच्चे् बखशी नगर मे
विज्ञापन
जम्मू। रोशनी का त्योहार दीपावली धूमधाम से मनाई गई। रविवार सुबह घराें में पूजा-अर्चना के साथ दीपों के त्योहार की शुरुआत हुई। घरों और बाजारों को रंग बिरंगी लाइट और दीपों से सजाया गया। रात में रिंग बिरंगी रोशनी का मन मोहक नजारा देखने को मिला। शाम होते है लोगाें ने परिवार सहित आतिशबाजी और पटाखे फोड़े। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई और उपहार भेंट कर दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों और युवाओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया।
विज्ञापन

रोशनी के पर्व दिवाली का लोगों को वर्ष भर इंतजार रहता है। दिवाली को लेकर लोग कई माह पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। दिवाली के दिन रात को शहर रगंबिरंगी लाइट से जगमगाता दिखा। घर, मंदिर, बाजार और कार्यालयों को भी सजाया गया। निजी कंपनियों के कार्यालय में दिवाली के कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं घरों में दीप जलाए। लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा-अर्चना की और परिवार के लिए सुख शांति और आर्थिक तरकी की कामना की। दिन भर एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला चला। शहर सहित आसपास के इलाकों में दिवाली पर संयुक्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पटाखे फोड़ने को लेकर बच्चों और युवाओं में काफी खुशी दिखी। आतिशबाजी का दौर देर रात तक चला। लोगों ने छत और खुले स्थान पर इसका आनंद लिया। हालांकि कुछ लोगों ने ईको फ्रेंडली दिवाली मनाकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
------
दिवाली पर हुई जमकर खरीदारी
दिवाली पर्व पर मिठाई और पटाखों की जमकर खरीदारी हुई। शहर में विभिन्न इलाकों में पटाखों के स्टाल लगे। शहर में विभिन्न मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम, ड्राईफ्रूट, फल की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी। दुकानदारों ने आकर्षक डिजाइन में पैकेट तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें