तवी नदी मे एेसडीअारएेफ के जवान तलाश करते हुएे वोट से शव को
जम्मू। बिक्रम चौक के पास तवी पुल से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। व्यक्ति के छलांग लगाने की सूचना जब नवाबाद पुलिस के मिली तो नदी में सर्च आपरेशन चलाया गया। रविवार देर रात तक चले सर्च आपरेशन में व्यक्ति का सुराग नहीं मिला। सोमवार को पुलिस ने स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) के साथ तवी नदी में तलाशी अभियान चलाया। कश्ती पर सवार होकर एसडीआरएफ के जवानों ने तवी पुल के नीचे कई घंटे तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में व्यक्ति की तलाश करती रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार तवी नदी में पानी का इतना बहाव नहीं है कि वह किसी व्यक्ति को दूर ले जाए, जबकि पुल के नीचे की गहराई भी इतनी नहीं है, जिससे शव को ढूंढा नहीं जा सके।
-------
होटल में मृत मिला एक व्यक्ति
जम्मू। शहर के एक होटल के बंद कमरे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान निर्मल सिंह, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति ने होटल में कमरा बुक किया। सुबह करीब 11 बजे जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने दरवाजा जबरन खोला तो व्यक्ति बेसुध पड़ा मिला। इस पर होटल कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस उससे लेकर जीएमसी पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शव गृह में भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
------------------
जीआरपी ने किशोर को छुड़ाया
जम्मू। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी जम्मू की रिपोर्ट पर जीआरपी ने किशोर अभिषेक (13) को मराठा माहौल के रोशन के कब्जे से छुड़वाया। इस संबंध में जीआरपी में एफआईआर भी दर्ज हुई। जीआरपी ने आम लोगों को युवक से संबंधित कोई भी सूचना देने के लिए जीआरपी से संपर्क करने को कहा है। ब्यूरो