फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा बलों संग स्कूली बच्चों ने मिलाया कदम से कदम

विज्ञापन
परेड गाउडं मे 15 aug. की िरहसल के िलएे पहुचे पूिलस के जवान अौर मिहला पूिलस
विज्ञापन
जम्मू। शहर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।शहर के परेड मैदान पर विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने सुरक्षा बल के साथ मार्च पास्ट कर अभ्यास किया। बुधवार को सुबह नौ बजे के करीब परेड मैदान पर स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल शुरू हुई। शहर के हालात सामान्य नहीं होेने के बावजूद भी 12 से 13 स्कूलों के बच्चे रिहर्सल में पहुंचे। स्कूली बच्चों ने पुलिस और सेना के जवानों के साथ कदम से कदम मिलाया। स्कूल और कॉलेज बंद रहने से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां ठप पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

शहर में होने वाले मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलाें के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स समेत साढ़े आठ सौ बच्चे भाग लेेे रहे हैं।
यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के राजेेंद्र कोतवाल ने बताया कि बुधवार परेड मैदान पर करीब 13 स्कूलों के बच्चों ने रिहर्सल में भाग लिया। इस दौरान बैंड पर बच्चों ने मार्च पास्ट का अभ्यास किया। स्कूली बच्चों के लिए यातायात का विशेष प्रबंध किया गया। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल शुरू हो जाएगी। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ब्वॉयज और गर्ल्स के दस-दस दस्ते होंगे, जबकि बैंड ट्रुप में चार। इसमें दो ब्वॉयज और दो गर्ल्स और दो एनसीसी के दस्ते होंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल 12 और 13 अगस्त को परेड मैदान पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें