बिलावर। बिलावर कस्बे में स्थित में पांडवों द्वारा निर्मित भगवान बिल्केश्वर महादेव के मंदिर में ज्येष्ठ सोमवार को भोले के जलाभिषेक के लिए दिनभर भीड़ लगी रही। जिला सहित आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। सूर्योदय से पहले ही लोगों का मंदिर में पहुंचा शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। वहीं, दिनभर दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
उधर, बिल्केश्वर सेवा समिति के सहयोग से मंदिर प्रांगण में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हर महीने के ज्येष्ठ सोमवार को बिल्केश्वर महादेव के मंदिर में काफी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।