फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले प्रशासन की ने दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। दीपावली त्योहार के आगमन पर जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दुकानदारों को कहा गया कि वह जो भी उत्पाद बेचें उन पर वस्तु के बनने की तिथि व एमआरपी जरूर दर्ज होनी चाहिए। इस दौरान टीम ने कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी किया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों के अनुसार उनका मकसद जुर्माना करना नहीं है, बल्कि उनको जागरूक करना है। वहीं ग्राहकों को भी जागरूक होना चाहिए कि दुकान से सामान लेते समय उसमें लिखी तिथि जरूर देख लें। कंपनी की एमआरपी भी देखें कि कहीं दुकानदार अधिक दाम तो नहीं ले रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर लीगल मेट्रोलॉजी ने तीन मामले दर्ज किए और तीनों को 11000 में कंपाउंड किया। वहीं पांच अन्य मामले दर्ज किए और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 4100 की कंपाउंडिंग कर दो नमूने भी लिए और दो पर अस्वच्छ स्थिति का मामला दर्ज किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक एफसीएस और सीए सांबा मुख्तार अहमद, एसी लीगल मेट्रोलॉजी विभाग मोहसिन खतीब, तहसीलदार रामपाल शर्मा, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं अन्य जिला अधिकारी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें