बाड़ी ब्राह्मणा मे प्रदर्शन करते शिवसैनिक।
बाड़ी ब्राह्मणा। शिवसेना बाल साहब ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में लक्षित हत्या और डिपार्टमेंटल स्टोर पर बीयर की बिक्री के विरोध में मंगलवार को सिडको चौक पर प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई प्रधान मनीष साहनी ने की। उन्होंने कहा की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कश्मीर में लोगों को सुरक्षा देने में विफल हैं। इसलिए सेना से सेवानिवृत्त को उपराज्यपाल बनाया जाए, जिससे कश्मीर में आतंकवाद का खात्मा किया जा सके। उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंटल स्टोर पर बीयर को बेचने का आदेश गलत है, जिससे युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ती जाएगी, और बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगी। सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक ओर सरकार नशामुक्ति केंद्र खोल रही है। दूसरी ओर नशे को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि जम्मू मंदिरों का शहर है। इसलिए यहां डिपार्टमेंटल स्टोर स्टोर में बीयर की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। संवाद