सांबा। खराब मौसम में भी बाबा बर्फानी के भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को भी चीची माता मदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे थे, जो जल्द भोले के दर्शन करने के लिए आतुर दिखाई दिए।
राजस्थान से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि अब तो बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद ही घर को लौटना है। महिला श्रद्धालु भगवती के अनुसार बाबा की गुफा के पास बादल फटने की घटना से वह बिलकुल भयभीत नहीं हैं। वह तो बाबा के दर्शन करने निकले हैं। उनके अनुसार चीची माता मदिर परिसर में उन्हें जरूरी सुविधा उपलब्ध रही।
मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों व जिला प्रशासन की ओर से अच्छी सुविधाएं मुहैया उपलब्ध कराई जा रही हैं। गौरतलब है कि सांबा जिला में बुधवार को सांबा, विजयपुर के यात्री निवास में 286 यात्री ठहरे हुए हैं, जिन्हें लंगर के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।