फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्ध स्वांखा में 10 जुलाई को सजेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सिद्ध स्वांखा में बाबा सिद्ध गोरिया नाथ स्थान पर दस जुलाई को मेला लगेगा। 11 जुलाई को दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बैठक की। इसमें डीसी अनुराधा गुप्ता ने मंदिर प्रबंधकों व प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मंदिर के महंत भोला बाबा ने डीसी को विज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बाबा सिद्ध गोरिया मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर तहसीलदार रामगढ़ फारूक हुसैन, एसडीपीओ विजयपुर प्रियंका कुमारी, एसडीएम विजयपुर विनय कुमार शर्मा, एसएचओ रामगढ़ आशा नंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें