फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा चमलियाल मेला 23 जून को होगा

विज्ञापन
सांबा रामगढ के सीमाबर्ती गांव में दरगाह बाबा चमलियाल - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के रामगढ़ की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित दरगाह बाबा दलीप सिंह मन्हास जिन्हें बाबा चमलियाल के नाम से जाना जाता है, में 23 जून को मेले का आयोजन किया जाएगा। बाबा चमलियाल कमेटी के बिल्लू चौधरी के अनुसार पहले भारत-पाक की जीरो लाइन पर मेले का आयोजन किया जाता था। दोनों देश के सुरक्षा बल के अधिकारी उनके परिवार भी यहां पहुंचते थे।
विज्ञापन

कुछ पल आपस की दुश्मनी भूल कर एक साथ बैठ कर एक दूसरे को उपहार दिए जाते थे। सीमा पर दोनों देशों में बने तनाव कारण एक बार फिर से दोनों देशों के बीच दूरियां बढ़ने लगी व मेले का आयोजन जीरो लाइन पर बंद कर दिया गया। पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को शक्कर शरबत भी बंद कर दिया गया। उसके बाद कोरोना के चलते मेले के आयोजन की अनुमति नहीं मिलने पर मेला स्थगित कर दिया गया। दरगाह पर केवल औपचारिकता ही पूरी की जाने लगी। अब माहौल सामान्य होने पर 23 जून को मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें