सांबा जिला के परमंडल मे तुलसी पूजा के लिए हबण यक्ष करते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। तुलसी दिवस पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तुलसी की पूजा की गई। पुरमंडल में देविका किनारे पूजा की देखरेख में श्रद्धालुओं ने तुलसी पूजा के लिए हवन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर तुुलसी पूजा की। घगवाल में गीता भगत की देखरेख में महिलाओं ने तुलसी पूजा की। संवाद
माता तुलसी की पूजा की गई
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत पंगाली के शिवधाम मंदिर में शनिवार को माता तुलसी की पूजा की गई। इस मौके पर क्षेत्र के कई बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने बताया कि इस मंदिर में वह हर साल मां तुलसी की पूजा करते हैं, जिसमें गांव के बडे़ लोग भी हमारी मदद् करते हैं। इस मौके पर प्रसाद भी बांटा गया। संवाद