फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के काम की गुणवत्ता को लेकर पंच और लोगों ने जताया ऐतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर कार्थोली के पंच रविंद्र सैनी और स्थानीय लोगों ने पंचायत में तालाब के काम की गुणवत्ता को लेकर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि तालाब की मरम्मत के लिए बड़ी जद्दोजहद करने के बाद फंड स्वीकृत कराया गया। इसमें ग्रामीण विकास विभाग ने 16.30 लाख रुपया मुहैया कराया।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार ने तालाब का मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ नहीं किया। उन्होंने बताया कि तालाब की चहारदीवार में सामग्री पर्याप्त मात्रा में नहीं डाली जा रही। दीवार में दरार पड़ गई है। तालाब के मरम्मत को लेकर कोताही नहीं बरतने देंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत में कोई भी काम पूरी गुणवत्ता के साथ ही कराया जाता है। इसके लिए हम जिम्मेदार रहते हैं। इसलिए तालाब की मरम्मत भी पूरी गुणवत्ता के साथ होनी चाहिए। नहीं तो इसके ऊपर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें