फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी के सहयोग में नेवल यूनिट ने मानसर में मनाया नौसेना दिवस

विज्ञापन
सांबा पर्याटक स्थल मानसर में नौकायान करते नौसेना के जवान - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में शनिवार को पर्यटन स्थल मानसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नौसेना व एनसीसी कैडेट ने मानसर झील में नाव खींचने और नौकायन दौड़ में भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लिया।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर आरएस धईया ग्रुप कमांडर एनसीसी मुख्यालय श्रीनगर ने सभी मेधावी कैडेटों और नौसेना कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभा को संबोधित किया और राष्ट्रीय कैडेट कोर के लोकाचार का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 1971 के युद्ध के दौरान नौसेना की जीत को चिह्नित करने के लिए हर साल 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1971 में ऑप ट्राइडेंट के दौरान, नौसेना के जहाजों ने कराची हार्बर पर हमला किया और कई पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों को नष्ट कर दिया। नौसेना दिवस को देश में नौसेना की उपलब्धियों और भूमिका को मान्यता देने के लिए भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें