सांबा। कस्बे में नशे के धंधे में हो रही बढ़ोतरी पर अब समाज का हर वर्ग परेशान होने लगा है। क्योंकि युवा इसका शिकार हो रहा है। अभिभावक भी काफी परेशान हैं। प्रशासन की ओर से भी नशे के तस्करों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता रीना चौधरी, अपनी पार्टी के नेता गंभीर सिंह, विनोद कुमार आदि ने बताया कि विशेष समुदाय के लोग चिट्टे की खेप पंजाब से लाकर सांबा में बेच रहे हैं। कई युवक नशे के दलदल में फंस चुके हैं। यदि इसी तेजी के साथ नशे की बिक्री चलती रही तो छोटे-छोटे बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आ जाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि नशे के तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ी जाए व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।