फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया नाग पंचमी का पर्व

विज्ञापन
अखनूर में नाग पंचमी पर पूजा करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
सांबा। जिले भर में नाग पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा अर्चना की। बाद में भंडारा लगाया।
विज्ञापन

कस्बा एवं मंडियों में श्रद्धालुओं ने घरों में नाग देवता की पूजा की, दीवारों पर नाग देवता के चित्र बना कर उनकी पूजा की गई। सिडको के दूसरे फेज में पेयजल बनाने वाले कारखाना प्रबंधन की ओर से नाग पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पहले नाग देवता की पूजा अर्चना की गई। बाद में भंडारे लगाया गया। कारखाना प्रबंधक गुरु सेवक सिंह व अभिनव बख्शी के अनुसार नाग पंचमी पर उन्होंने कस्बे के गणमान्य लोगों को भी पर्व में आमंत्रित किया। बाद में लंगर भी बांटा गया। जिले के सीमावर्ती गांव सुजाना में नाग देवता के स्थान पर भंडारे लगाया गया। दूर दराज के लोगों ने भी पहुंच कर हाजिरी लगाई। कुल मिला कर जिले भर में पर्व की धूम बनी रही।
नाग पंचमी पर सत्संग का आयोजन
आरएस पुरा। क्षेत्र में नाग पंचमी का त्योहार शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नाग मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका और दूध चढ़ाया। वार्ड-12 स्थित नाग मंदिर में नाग पंचमी पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

नाग पंचमी को लेकर मंदिर कमेटी की तरफ से सत्संग किया गया। इसमें जोगिंदर शास्त्री ने प्रवचन किया और देशवासियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें नागों की पूजा अर्चना करनी चाहिए। यह कार्य करने से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मनुष्य पर बना रहता है। सनातन धर्म में नागों को प्राचीन काल से पूज्यनीय माना गया है। सभी सांप हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मंदिर कमेटी के प्रधान इंद्र सूदन ने बताया कि हर साल नाग पंचमी का त्योहार मंदिर में श्रद्धा पूर्वक तरीके से मनाया जाता है, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माथा टेकते हैं । सुबह विशेष पूजा अर्चना की जा रही और उसके उपरांत भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है।
नाग पंचमी पर खीर का भोग लगाया
विजयपुर। क्षेत्र में नाग पंचमी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया। लोगों ने सुबह स्नान करने के बाद नाग देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की और मीठी कच्ची लस्सी बर्मी में डाली और खीर का भोग लगाया। कस्बे के औलड विजयपुर में स्थित नाग देवता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बाद में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के सेवादारों ने बताया कि नाग पंचमी पर पूजा अर्चना की और भंडारे लगाया। नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से नाग दोष से मुक्ति मिलती है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

नाग पंचमी पर देवस्थानों पर हुआ धार्मिक कार्यक्रम
अखनूर। क्षेत्र में नाग पंचमी पर मंदिरों और देवस्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। कस्बे के जियो पोता मोहल्ले में स्थित बाबा सुरगल देव स्थान पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का माथा टेकने के लिए तांता लगा रहा। सुबह पूजा अर्चना की गई। गांव सौहाल में नाग देवता मंदिर में पूरण चंद की अगुवाई में धार्मिक कार्यक्रम के अलावा भंडारा लगाया गया। चौकी चौरा, परगवाल, अगौर सहित अन्य क्षेत्र में भी नाग पंचमी मनाई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें