फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रधांवा बिरादरी की मेल आयोजित

विज्ञापन
बाडी ब्राह्मण में धार्मिक स्थल पर पहुंचे लोग। - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
सांबा। जिले के रख अंब टाली गांव में देव स्थान बाबा केसर शहीद के मंदिर में रविवार को रंधावा बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने कुलदेव की पूजा की व माथा टेका। बिरादरी के सदस्य राज कुमार, गुडडु चौधरी, जगीर, बजीर, रिंकु आदि ने बताया कि कोविड-19 के एसओपी की पालन करते हुए मेल का आयोजन किया गया। बिरादरी सदस्यों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा, सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखा गया। भीड़ न बढ़े इसका भी पूरा ख्याल रखा गया। बिरादरी के सदस्य माथा टेक कर चलते जा रहे थे। बिरादरी सदस्यों के अनुसार कोविड का पूरा ख्याल रखते हुए मेल का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन

दाता तालाब पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका
बाड़ी ब्राह्मणा/ सांबा। देव स्थान दाता तालाव बीरपुर में रविवार को श्रद्धालुओं ने दाता देव में आस्था जताते हुए माथा टेका। दाता रनपत देव समिति ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर व तालाब पूर्ण रूप से बंद रखा। उसके अलावा पुलिस बलों व समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं को कोरोना संबंधी निर्देश अनुसार अंदर जाने दिया गया। मंदिर के निकट मात्र कुछ फूल विक्रेताओं के अतिरिक्त किसी दुकान या अन्य व्यवसायिक किस्म के मनोरंजन साधन झूले आदि को अनुमति नहीं दी गई। श्रद्धालु आते रहे व दूरी बरकरार रखते हुए दर्शन कर जाते रहे। संवाद
बाबा सिद्ध गोरिया जी महाराज का वार्षिक दिवस मनाया
आरएस पुरा। डेरा सिद्ध जोगिया दां दुख निवारण मंदिर फतेहपुर ब्राह्मण शमका रोड में बाबा सिद्ध गोरिया महाराज का वार्षिक दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवस्थान पर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सेवादार बाबा जसवीर दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविवार सुबह मंदिर में हवन हुआ। उसके बाद झंडा फहराने की रस्म हुई। सेवादार बाबा जसवीर दास ने बताया कि हर साल बाबा सिद्ध गोरिया की याद में मेले व दंगल का आयोजन किया जाता है। इस बार कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

बाबा शिवो गौरण में दंगल की केवल औपचारिकता निभाई
सांबा। कोरोना के चलते धार्मिक गतिविधियों पर भी कोरोना का असर बना रहा। जिले के पहाड़ी ब्लाक सुंब के अंतर्गत आने वाले देव स्थान बाबा शिवो गौरण में वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाता रहा है। कोविड-19 के चलते रविवार को केवल औपचारिकता ही निभाई गई।
इसकी जानकारी देते हुए बाबा गौरण विकास कमेटी के प्रधान देस राज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष एक बहुत बड़ा दंगल का आयोजन किया जाता है। इसमें विदेशों से भी पहलवानों को निमंत्रण दिया जाता था। महिला पहलवान भी पहुंच कर अपनी प्रतिभा दिखाती थीं। दूर दराज से लोग दंगल देखने पहुंचते थे। कोविड-19 के चलते दंगल कमेटी ने निर्णय लिया कि दंगल का कार्यक्रम रद्द किया जाए व केवल औपचारिकता ही निभाई जाए। उन्होंने बाबा शिवो से अनुमति लेकर औपचारिकता पूरी की। ध्वजरोहण कर गौरण से ढंगा मंदिर तक छड़ी यात्रा निकाली, जिसमें श्रद्धालुओं ने पैदल ही ढंगा मंदिर पहुंच कर माथा टेका व दंगल के लिए ध्वज भेंट किए। इस अवसर पर राहुल संब्याल व अन्य कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें