जून माह के अंतिम वीरवार (24जून) को आयोजित होने वाला मेला तीन वर्ष से नहीं सजा है। कोरोना को देखते हुए इस बार भी मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाबा चमलयाल की दरगाह पर मेला इस बार में भी नहीं सजेगा। जून माह के अंतिम वीरवार (24जून) को आयोजित होने वाला मेला तीन वर्ष से नहीं सजा है। कोरोना को देखते हुए इस बार भी मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि 2018 में पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ के जवान शहीद हो गए थे। इसके चलते गांव और बीएसएफ के अधिकारियों ने मेला रद्द कर दिया, और न ही पाकिस्तान को शकर और शरबत दी, और न ही पाक रेंजर्स से चादर ली। 2019 में कोरोना की महामारी के चलते प्रशासन द्वारा मेला रद्द कर दिया और इस बार भी प्रशासन और कमेटी ने फैसला किया है कि कोरोना के चलते इस बार भी मेला नहीं होगा। सिर्फ गांव के कुछ लोग ही बाबा चमलयाल की दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचेंगे। जब बाबा दिलीप सिंह मनहास का पाक के कुछ शरारती तत्वों ने गला काटा था तो सिर वहीं गिर गया और उनका घोड़ा उनके शरीर को लेकर सीमावर्ती गांव चमलयाल आकर समा गया।
तीन साल से दरगाह पर मेला न लगने से रेहड़ी फड़ी वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान में गांव सैंदबाली में बाबा दिलीप सिंह मनहास की दरगाह पर मेला वीरवार से शुरू हो गया है। बाबा चमलयाल के पुजारी चेतन शर्मा ने बताया कि पाक में बाबा की दरगाह पर इस समय मेला चल रहा है। कुछ साल पहले हमें सब कुछ ठीक से दिखाई देता था, मगर पाक ने अब बहुत बड़ा जंगल बना दिया है। इस समय सिर्फ ढोल और लाउडस्पीकर की आवाजें ही सुनाई देती हैं।