फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटे सैनिटाइजर

विज्ञापन
सांबा उमद राहुल गांधी के जन्म दिन पर कांग्रेस नेता बच्चो को फल व मास्क बांटते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के नए बस अड्डा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान संजीव शर्मा ने की। कार्यकर्ताओं नें राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उपस्थित लोगों को मास्क, सैनिटाइजर व बच्चों को फल भी बांटे व कोविड-19 की रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया। संजीव शर्मा ने कहा कि हमें मिलकर कोविड की जंग को जीतना है। इसके लिए मास्क जरूर पहनें व बार-बार हाथों को साफ करें। दो गज की दूरी की भी पालना करें, अपनी बारी आने पर वैक्सीन भी जरूर लें। इस अवसर पर विनोद कुमार, सुजीत सिंह, मुकेश कुमार, मुनीश संब्याल, अजय कुमार भी उनके साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें