फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के अंधेरे से निकलकर उजाले की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। अपर वीरपुर निवासी मूर्तिकार रविंदर सिंह जमवाल ने कोरोना कॉल में अपनी कला के जरिये एक प्रस्तुति पेश की है। इसमें उन्होंने अपनी कला से एक पेंटिंग बनाई है, जिसमें वह लोगों को उम्मीद दे रहे हैं कि किस तरह से कोरोना के अंधेरे से बाहर निकल उजाले की ओर भी एक किरण दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके मूर्तिकार रविंदर सिंह जमवाल ने कोरोना की दूसरी लहर में इस पेंटिंग के जरिये लाखों लोगों को प्रेरित किया है कि मुश्किल की इस घड़ी में वह अपने आपसे मायूस न होने दें। क्योंकि हर अंधेरे के बाद उजाले की एक नई किरण आती है। वैसे ही अभी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, जिसके चलते काफी लोग मायूस हो गए हैं, और निराश होकर अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पेंटिंग के जरिये वह समस्त लोगों को एक संदेश देना चाहते हैं कि वह अपने आपसे निराश होकर घरों में न बैठ जाएं, बल्कि कोरोना की इस लहर का भी डटकर मुकाबला करें और अपने बचाव के लिए हर वो उपाय करें, जिसके लिए केंद्र सरकार उन्हें निरंतर बता रही है। इस कला के जरिये उन्होंने बताया कि वह घर में ही बैठकर अपनी कला के जरिये और भी ऐसे प्रस्तुतियां पेश करते रहेंगे, जिससे लोग ना उम्मीद न हों और एक साहस व दृढ़ निश्चय के साथ इस मुश्किल घड़ी का डटकर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें