फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक सोमनाथ का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की बुद्धवानी मोहल्ले में रह रहे पूर्व विधायक सोमनाथ का हृदयगति रुकने से मंगलवार की रात को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बसंतर किनारे श्मशान घाट में किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सोमनाथ ने 1996 में सांबा से बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा का चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने चुनाव तो लड़ा लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। उनकी मौत पर भाजपा के पूूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. देवेंद्र मन्याल ने कहा कि उन्होंने एक बेहतरीन इंसान को खो दिया है। पैंथर्स पार्टी के पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने कहा कि सांबा ने एक हीरा खो दिया है। भाजपा की बीडीसी चेयरपर्सन कमलेश कुमारी, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह, वरिष्ठ नेता कश्मीर सिंह, अनिल कुमार, पार्षद संजीव पाधा, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पवन कोहली, उप चेयरमैन कुमेर सिंह, कांग्रेस नेता सुभाष भगत, महाशा सदर सभा के विनोद कुमार आदि ने पूर्व विधायक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें