फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप मेंढक ने सांप को निगल लिया

विज्ञापन
सांबा के घगवाल के रंदवाल में नाली से सांप को निगलता मेंढक
विज्ञापन
सांबा। जिले के घगवाल के अंतर्गत आने वाली रंधवाल वार्ड में एक सांप को मेंढक ने निगल लिया। पंच रमण शर्मा ने बताया कि उनके पड़ोस में एक परिवार गैस सिलिंडर उठाने लगा। तो उसके नीचे एक सांप बैठा था। उन्होंने छड़ी के साथ उसे नाली में धकेल दिया। उसके बाद नजारा ही कुछ और देखा।
विज्ञापन

पंच के अनुसार नाली में एक मेंढक बैठा था, जैसे ही सांप नाली में गिरा तो मेंढक ने सांप की गर्दन अपने मुंह में ले ली व सांप को मार कर खाने लगा। लोगों को अचंभित कर देेने वाली इस घटना से आसपास काफी भीड़ जुट गई। लोग भी देखने लगे कि सांप ने मेंढक को निगल लिया तो सुना था, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी मेंढक ने सांप को निगल लिया है। आलम यह रहा है कि घटना के बारे में जिसने भी सुना वह उसी ओर दौड़ पड़ा। मेंढक के सांप को निगलने की चर्चा काफी देर तक इधर-उधर होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें